बैंक की जानकारी देते ही कटे 99 हजार
अल्मोड़ा, मई 23 -- अल्मोड़ा। रानीखेत कोतवाली क्षेत्र में भी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां कालिका निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि चार मार्च को उन्हें साइबर ठग का फोन आया। साइबर ठग ने उन्हें झांसे में लेकर बैंक संबंधी डीटेल मांग ली। जानकारी देते ही उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। इधर, कोतवाल भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.