हरदोई, जुलाई 22 -- हरदोई, संवाददाता। एचडीएफसी बैंक का रिकवरी एजेंट बनकर एक व्यक्ति ने पशुपालन के लिए लिए गए कर्ज की वसूली के नाम पर एक ग्रामीण से 3.75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कछौना थाना क्षेत्र के आरख्ताली कामीपुर निवासी वजाहत अली ने बताया कि उसने पशुपालन के लिए एचडीएफसी बैंक से सात लाख रुपये का कर्ज लिया था। समय से भुगतान न होने पर खाता एनपीए हो गया। आरोप है कि शुभम बाजपेयी नामक व्यक्ति ने खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर उससे संपर्क किया और बकाया रकम जमा करने को कहा। पीड़ित के अनुसार उसने अलग-अलग तारीखों में 2.71 लाख रुपये नकद दिए, जिसकी रसीद भी दी गई। इसके बाद आरोपी के कहने पर अन्य लोगों के खातों में ऑनलाइन 1,04,687 रुपये भी जमा कराए गए। आरो...