बदायूं, मार्च 23 -- बिसौली, संवाददाता।किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिया गया ऋण जमा न करना एक किसान को भारी पड़ गया। वजीरगंज एसबीआई शाखा से गांव नगला हुसैनपुर निवासी किसान ने भूमि पर फसली ऋण लिया था, लेकिन बार-बार नोटिस और आरसी जारी होने के बावजूद रकम जमा नहीं की।बैंक प्रबंधक शाह अहमद ने बैंक की रकम वसूलने के लिए आरसी जारी कर दी। इसके बाद बैंक टीम राजस्व कर्मियों और अमीन के साथ गांव पहुंची। बंधक भूमि की पैमाइश कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रबंधक ने कहा कि यदि संबंधित किसान द्वारा बैंक में बकाया राशि जमा कर दी जाती है तो नीलामी रोकी जा सकती है, अन्यथा भूमि की नीलामी कर वसूली की जाएगी। नायब तहसीलदार सर्जन सिंह यादव, अमीन अनिल कुमार, सर्वेश भारती, मोहम्मद सारिक संग्रह अमीन, देवेंद्र पाल सिंह, होमगार्ड बबलू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.