बैंक कर्मी से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, मई 26 -- बैंक कर्मी से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर पुलिस ने लूटकांड में शामिल अभियुक्त मनीष कुमार पिता डमरू साह घर इस्माईलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी कार्यालय से मिले प्रेस रिलीज में बताया गया है कि आठ सितंबर को इस्माईलपुर थाना के मेवालाल दास टोला जाने वाली सड़क पर बने भवड़ा के पास एक मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखाकर रायपुर से कैश कलेक्शन कर नवगछिया ब्रांच जा रहे एक बैंक कर्मी से नगद राशि, मोबाइल, मोटरसाइकिल एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए गए थे। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में मनीष कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.