रुडकी, मई 3 -- रुड़की, संवाददाता। साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर एक छात्रा से हजारों की ठगी की है। छात्रा की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। रविवार को तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी निशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई कर रही है। करीब एक सप्ताह पूर्व उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। शनिवार की शाम उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। उसने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताया था। कहा कि क्रेडिट कार्ड के लिए जो आवेदन किया था, उसके लिए बैंक की ओर सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद उसने बैंक संबंधी जानकारी ली और मोबाइल पर एक ओटीपी आने की बात कही। छात्रा ने बताया कि उसके झांसे में आकर उसने ओटीपी नंबर ...