गोपालगंज, अप्रैल 2 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के पंचदेवरी स्थित एसबीआई शाखा में खाताधारकों के खातों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक जूनियर एसोसिएट के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। शाखा प्रबंधक श्याम शेखर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शेखपुरा जिला के टीचर्स कॉलोनी बंगाली निवासी अतुल नयन उक्त बैंक शाखा में जूनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2025 के नवम्बर व दिसम्बर माह में शाखा के खाताधारक लीलावती देवी, कुंती देवी एवं ध्रुपावती देवी के खाते से कुल 4 लाख 92 हजार रुपए का गबन कर लिया। उसके द्वारा जालसाजी करते हुए निकासी बाउचरों पर खाताधारकों के अंगूठे के निशान की जगह अपना अंगूठा लगाकर अवैध रूप से निकासी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.