रामपुर, अप्रैल 8 -- बिलासपुर। डंपर की टक्कर से कार सवार बैंक कर्मी के घायल होने के मामले में पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सरस्वती विहार डहरिया हल्द्वानी उत्तराखंड निवासी पंकज कुमार द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि उसका भाई मनोज कुमार मुरादाबाद स्थित आईडीबीआई बैंक में कार्यरत है।कहा कि बीते शनिवार को उसका भाई कार से मुरादाबाद बैंक शाखा में जा रहा था। इस दौरान रुद्र बिलास चौकी के पास गलत दिशा की ओर से आ रहे डंपर चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु रुद्रपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बाद में उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.