गुड़गांव, अप्रैल 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां एक बैंक कर्मचारी के कमरे से अज्ञात चोर ने लैपटॉप पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले मोहित अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 स्थित एस-ब्लॉक के एक फ्लैट में रहते हैं। मोहित इंडसइंड बैंक में कार्यरत हैं और बैंक की ओर से उन्हें काम के लिए एक कंपनी का लैपटॉप दिया गया था। पीड़ित के अनुसार, घटना 21 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है, जब उनका लैपटॉप कमरे से अचानक गायब हो गया। मोहित ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने थाना डीएलए...