बोकारो, फरवरी 11 -- बोकारो, प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों ने गुरूवार को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का आहवान किया है। हड़ताल की पूर्व संध्या पर बुधवार को चास व बोकारो के बैंक-बीमा कर्मियों के संगठन एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफआई, एआईआईईए के बैनर तले बैंक ऑफ इंडिया आंचलिक कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ़ इंडिया ईम्पलाइज यूनियन, झारखंड स्टेट के उप महासचिव एसएन दास ने कहा कि हमारी यह लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई है। कारण जब यूनियन और लेबर कानून ही नहीं बचेंगे तो हमारा वजूद ही समाप्त हो जाएगा। नए लेबर कोड के माध्यम से हमसे हड़ताल करने का अधिकार को कुंद करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही नियुक्ति के बदले फिक्स्ड टर्म इम्पलाइंटमेंट, महिलाओं को समानता के अधिकार के नाम पर रात्रि पाली करवाने, यूनियन बनाने की पूर्व व्यवस्था को खत्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.