देहरादून, जनवरी 27 -- देहरादून। दो दिन की छुट्टी की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान मंगलवार को देहरादून में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एश्ले हॉल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कर्मचारियों के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाज़ी की। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते कार्यभार के बावजूद उन्हें पर्याप्त अवकाश नहीं मिल रहा है। उन्होंने दो दिन की छुट्टी को कर्मचारियों के हित में आवश्यक बताया। हड़ताल के चलते कई बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। ग्राहकों को भी लेन-देन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.