बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कहा- हक की लड़ाई के लिए हड़ताल ही जवाब
बांका, सितम्बर 12 -- बांका, एक संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के बैनर तले शुक्रवार को बांका में बैंक कर्मचारियों ने लंबित मांगों और अधूरी प्रतिबद्धताओं को लेकर विभिन्न बैंक शाखाओं के समक्ष प्रदर्शन किया। यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने बैनर लेकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी और वादों में हो रही देरी के खिलाफ आवाज बुलंद की। एआईबीओसी के सदस्य अभिनव भारद्वाज ने कहा कि प्रस्तावित हड़ताल बैंक कर्मियों के हक और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है। यह भी पढ़ें- हड़ताल को लेकर बैंक रहा बंद, कर्मचारियों व अधिकारियों ने किया प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.