हरदोई, सितम्बर 8 -- हरदोई। हड़ताल के पूर्व आंदोलन के अगले चरण के तहत मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने पूरे दिन ड्यूटी के दौरान काली पट्टी, काला बैज बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। अपनी लंबित मांगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन से शीघ्र ठोस समाधान की मांग की। सोमवार को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) वित्त मंत्रालय ने सभी बैंकों को पत्र जारी कर स्केल-4 एवं उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू लाभ-संबद्ध प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। बैंक यूनियनों ने इस कदम को महत्वपूर्ण माना है, लेकिन केवल पीएलआई पर रोक को पर्याप्त समाधान नहीं माना है। यह भी पढ़ें- बैंक अधिकारियों का प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन भुगतान फिलहाल टला बैंक यूनियनों की मांग है कि पीएलआई से संबंधित मुद्दे पर स्पष्ट एवं लिखित समझौता कि...