हरदोई, मई 16 -- हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने शनिवार को ड्यूटी के समय काले कपड़े पहन कर अपनी माँगों को लेकर विरोध व्यक्त किया। बैंक कर्मी 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और प्रॉफिट लिंक्ड इंसेंटिव में भेदभाव को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एसबीआई कर्मियों का मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शनविरोध के तरीके यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के स्थानीय संयोजक और एआईबीईए नेता राकेश पाण्डेय ने बताया कि माह के पहले और तीसरे शनिवार को ब्लैक बैज लगाकर ड्यूटी करने के बाद इस बार ड्यूटी पर काले कपड़े पहन कर विरोध व्यक्त किया है। यूएफबीयू के कार्यवाहक चेयरमैन औऱ एनसीबीई के नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के नागरिकों से ऊर्जा बचत के आह्वाहन को देखते हुए बैंको में 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की...