बरेली, मई 3 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शनिवार को जिले की विभिन्न सरकारी बैंकों की शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि आगामी चरणों में काले बैज के साथ-साथ काले वस्त्र धारण कर विरोध किया जाएगा। यूएफबीयू के अध्यक्ष पीके महेश्वरी ने कहा कि आंदोलन की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान संतोष तिवारी, रश्मि शर्मा, बीडी सिंह, राहुल गौड़, अमित कुमार, स्पर्श सक्सेना, अरुण कुमार, संजीव कटियार, विकास कुमार, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बैंक स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- अपनी मांगों को लेकर बैंककर...