गाजीपुर, जनवरी 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के बीच वैधानिक समझौतों के पूर्ण पालन और पांचदिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिले में व्यापक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर देखा गया। इस कारण करीब 300 बैंक शाखाएं बंद रही। इससे जिला भर में बैंकिंग सेवाए प्रभावित हुई। शहर के विश्वेश्वरगंज स्थित पीएनबी शाखा पर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूएफबीयू जिला संयोजक और यूपी बैंक इम्प्लॉइज़ यूनियन के जिला मंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया कि सात दिसंबर 2023 को हस्ताक्षरित एमओयू और आठ मार्च 2024 के संयुक्त सेटलमेंट/जॉइंट नोट में शेष सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने का स्पष्ट प्रावधान है। इसके बावजूद क्रियान्वयन न होना न केवल वैधानिक समझौतों की अवहेलना है, बल्कि बैंकक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.