बैंक कर्मियों के लैपटॉप से राजबीर खुद खोलता था खाते, 25 हजार का इनाम घोषित
कानपुर, मई 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बर्रा से फरार साइबर ठग राजबीर सिंह यादव बड़ा जालसाज निकला। वह बैंककर्मियों के लैपटॉप से खुद ही खाते खोलता था और साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन करता था। नगद निकासी के लिए उसे पांच मिनट से अधिक का वक्त नहीं लगता था। सोमवार को बर्रा पुलिस की जांच में यह जानकारी सामने आयी। पुलिस ने स्वरूप नगर स्थित सीएसबी बैंक की जांच की तो राजबीर के पांच खातों में 2,11,97,306 रुपया मिले हैं। राजबीर के परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर पुलिस को कुल 13 खाते सीएसबी बैंक में मिले हैं। सभी खातों को फ्रीज करा दिया गया है। इसके साथ ही राजबीर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। बर्रा पुलिस ने सीएसबी बैंक स्वरूप नगर के ब्रांच मैनेजर गुजैनी निवासी अमित कुमार, यूनिटी स्मॉल बैंक फाइनेंस स्वरूप नगर के रिलेशनशिप मैनेजर कल्याणपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.