मधुबनी, जनवरी 28 -- घोघरडीहा। घोघरडीहा में बैंक कर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल की। इस हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लगातार विगत चार दिनों से बैंक बंद है। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैंकों में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सरकार से अपनी मांगे पूरी करने की अपील कर रहे हैं। बैंक कर्मियों के अनुसार , भारतीय रिजर्व बैंक में भी पांच दिन का कार्य सप्ताह होता है, लेकिन वाणिज्यिक बैंकों में छह दिन काम कराया जाता है। बैंक कर्मियों ने बताया कि पहले भी इस संबंध में हड़ताल हुई थी और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का समझौता हुआ था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। लगातार बैंक बंद रहने से ग्राहकों को काफी दिक्कतें हो रही है। ग्राहकों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.