गुमला, फरवरी 12 -- गुमला संवाददाता । जिले के विभिन्न बैंकों की 41 शाखाओं में गुरुवार को बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण लेन-देन का काम ठप रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे या सीमित स्टाफ के कारण काम नहीं हो सका। नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और अन्य जरूरी सेवाएं बाधित रहीं।हड़ताल के कारण जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। इसकी पुष्टि जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने भी की है। हड़ताल को सफल बनाने में उमेश कुमार दास, शिवजी प्रसाद, मुकेश कुमार साहू, छोटू नायक, नंदिता प्रसून, सुजीत कुल्लू, अजय कच्छप, नीलिमा कुमारी, अविनाश हरेंद्र, भगत लक्ष्मी नारायण और राम नायक सहित कई बैंक कर्मियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.