लखनऊ, जनवरी 30 -- काकोरी, संवाददाता। शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित बीओबी के बैंकमित्र शिवा राव ने बैंक अफसरों और कर्मचारियों की लॉग इन आईडी पासवर्ड का प्रयोग कर ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपये पार किए थे। इस मामले में अब जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की लॉग इन आईडी का प्रयोग हुआ पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पारा थाने के दरोगा ने बैंक प्रबंधक से ग्राहकों के खाते की ट्रांजेक्सशन डिटेल, बैंक खातों का ब्योरा और कैसे रुपये निकाले गए यह जानकारी मांगी है। ट्रांजेक्शन में किन अधिकारियों और कर्मचारियों की लॉगइन आईडी का प्रयोग हुआ उसका भी ब्योरा मांगा है। अब तक लगभग 75 ग्राहकों से तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी की जानकारी मिली है। इसमें से काफी लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। शुक्रवार की सुबह ठगी के शिकार लगभग पचास ग्राहक बैंक पहु...