रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बैंक कर्मचारी बनकर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी निवासी शंकर शील ने बताया कि 2 मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बताया। कॉलर ने कहा कि उनका एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है और इसे चालू कराने के लिए एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। आरोप है कि ठग ने व्हाट्सएप पर एसबीआई के लोगों वाली एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड कर फॉर्म भरने को कहा। शंकर ने बैंक कर्मचारी समझकर उस फाइल को डाउनलोड कर लिया और उसमें अपने क्रेडिट कार्ड का नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भर दी। युवक के मुताबिक, कुछ ही देर में दो ट्रांजेक्शन में कुल एक लाख 79 हजार 985 रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से निकल गए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.