गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-48 के एक निवासी को जालसाजों ने अपना निशाना बनाया है। ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर झांसे में लिया और मोबाइल में एक संदिग्ध फाइल डाउनलोड करवाकर पीड़ित के बैंक खाते से दस लाख रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। पुलिस ने साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-48 स्थित निवासी मोहन लाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि पांच मई को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताया। जालसाज ने बातों ही बातों में पीड़ित को विश्वास दिलाया कि उनके खाते या ऐप को अपडेट करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- अकाउंट हैक कर 24 हजार की ऑनलाइन ठगी इसके बाद आरोपी ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी और उसे फोन में इंस्टॉल करने को कहा।जैसे ही मोहन लाल ने वह फाइल डाउनलोड की, ठगों ...