बैंक कर्मचारी बताकर खाते से साढ़े नौ लाख निकाले
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जालसाज ने बैंक का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से नौ लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में केस दर्ज किया है। सेक्टर-57 स्थित रेल विहार के रहने वाले राहुल गोयल ने पुलिस शिकायत में बताया कि 16 मई को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बेहद पेशेवर अंदाज में खुद को बैंक का अधिकारी बताया और बैंक खाते और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया। झांसे में आकर जैसे ही राहुल ने जानकारी साझा की, उनके खाते से करीब पौने दस लाख रुपये कट गए।वहीं, यह भी पढ़ें- बैंक खाते से बिना अनुमति निकले 99 हजार रुपये जालसाज ने युवक का फोन हैक कर खाते से एक लाख 40 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। गांव टिकरी के रहने वाले पीड़ित कुलदीप लाखेरा ने साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.