मेरठ, जनवरी 17 -- बुधवार रात ड्यूटी के बाद घर जा रहे बैंक कर्मचारी पर दांतल रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल की बट मारकर नगदी और मोबाइल लूट लिया।कंकरखेड़ा थाना इलाके के गांव जटौली के रहने वाले मुकुल पंवार पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि वह तेजगढ़ी रोड यूनिवर्सिटी के पास आईडीएफसी बैंक में सेल्स की नौकरी करता है। बुधवार रात्रि वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर आ रहा था और दांतल पर उसने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पेशाब करने लगा। तभी बाइक पर दो बदमाश आए और पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया और पिस्टल दिखाकर पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पर्स में पांच हजार और एटीएम कार्ड थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों आरोपियों की बाइक दांतली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों का कुछ भी पता नहीं लगा पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...