देहरादून, दिसम्बर 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आईसीआईसीआई बैंक की जाखन शाखा में अमानत में खयानत का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां तैनात एक बैंक कर्मचारी ने म्यूच्यूअल फंड और मुनाफा देने वाली स्कीमों का लालच देकर करीब 31 लाख 17 हजार रुपये डकार लिए। बैंक प्रबंधन की आंतरिक जांच में पोल खुलने के बाद अब राजपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बैंक के रिजनल मैनेजर रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कर्मचारी राजेश रंजन निवासी डांडा नूरीवाला बैंक में आने वाले ग्राहकों को टारगेट करता था। वह उन्हें भरोसा दिलाता था कि उसकी बताई स्कीम में निवेश करने पर उन्हें मोटा रिटर्न मिलेगा। ग्राहक बैंक कर्मचारी समझकर उस पर भरोसा कर लेते थे। राजेश वह पैसा उनके हित में निवेश करने के बजाय चालाकी से अपने...