बैंक कर्मचारियों ने पीएलआई योजना का किया विरोध
अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक कर्मचारी और अधिकारियों ने पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) योजना के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी पहनकर सरकार की इस योजना के प्रति असहमति जताई। जिला सयोंजक/ जिला मंत्री प्रदीप चौहान ने बताया कि पीएलआई योजना बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध है। इससे कार्य संस्कृति एवं सेवा शर्तों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि इस योजना को तत्काल वापस लिया जाए। कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी चिंताओं का समाधान किया जाए। जिला संयोजक प्रदीप चौहान ने बताया सरकार जबरन बाटने का काम कर रही है। नई योजना में वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग श्रेणियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.