बैंक कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च
हल्द्वानी, मई 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। ये मार्च कुसुमखेड़ा स्थित प्रशासनिक कार्यालय से शुरू होकर सेंट्रल हॉस्पिटल तक निकाला गया। इस दौरान करीब 70 से 80 बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बवेजा ने कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 25 और 26 मई को देशभर में बैंक कर्मचारी, लिपिक एवं अधीनस्थ वर्ग हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संदेशवाहकों और सशस्त्र गार्डों की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन निधि बदलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.