सोनभद्र, सितम्बर 27 -- सोनभद्र,संवाददाता। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने रविवार शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि आठ मार्च 2024 के समझौते और संयुक्त पत्र के आधार पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से लंबित है। बैंक कर्मचारी नेताओं ने कहा कि करीब 30 माह से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने का इंतजार किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि समझौते में सहमति बनने के बावजूद व्यवस्था लागू नहीं की गई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया है। इस मौके पर सुबोध दिवाकर, संजीव कुमार चौबे, नीरज कुमार सिंह, चंद्रसेन कुमार, उज्ज्वल कुमार, त्रिशला त्रिपाठी, सोनालिका, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, महे...