बैंक कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया कार्य
हापुड़, सितम्बर 8 -- यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को पूरे जिले के सभी बैंकों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग उठा रहे हैं। यूएफबीयू के जिला हापुड़ कोर्डिनेटर आरके माहेश्वरी ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को हड़ताल करेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित है। सप्ताह में पांच दिवसीय बैंक कार्य दिवस की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है। मंगलवार को भी बैंक के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया है। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर निपटाया काम उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी लगातार जिले की विभिन्न बैंकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.