नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अगर आप सरकारी बैंक के कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से 13वें द्विपक्षीय समझौते के लिए बातचीत की प्रक्रिया को समय-सीमा के भीतर शुरू करने और अगले 12 महीनों में इसे अंतिम रूप देने को कहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन में संशोधन 1 नवंबर, 2027 से लागू होगा।हर 5 साल में संशोधन आपको बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों सहित वित्तीय संस्थान अपने कर्मचारियों के वेतन का संशोधन हर पांच वर्ष में करते हैं। इस प्रक्रिया के तहत भारतीय बैंक संघ (आईबीए) कर्मचारी संगठनों और संघों के साथ बातचीत कर सहमति से वेतन समझौता करता है। वित्तीय सेवा विभाग ने एक पत्र के माध्यम से बैंकों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे आगामी व...