बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठप रहा कामकाज
इटावा औरैया, सितम्बर 12 -- भरथना,संवाददाता। बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को नगर की विभिन्न बैंक शाखाओं में बैंकिंग कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शाखाओं के गेट बंद रहे। बैंक से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को शाखाएं बंद मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। सुबह से ही कुछ ग्राहक रुपये जमा करने, निकासी, चेक जमा करने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए शाखाओं पर पहुंचे, लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें सेवाएं नहीं मिल सकीं। कई ग्राहकों ने बताया कि जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए उन्हें दोबारा बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। हड़ताल का असर व्यापारियों और आम ग्राहकों पर भी देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Simdega News: बैंक हड़ताल से कामकाज प्रभावित, ग्राहकों को हुई परेशानी बैंक कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.