रामपुर, सितम्बर 27 -- बिलासपुर। बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बीमा कर्मचारी भी मैदान में उतरेंगे। आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन एवं संबद्ध बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन ने 29 सितंबर को एकजुटता प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए समझौते को लागू करने से सरकार पीछे हट रही है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मांगों पर वार्ता के बजाय सरकार और शीर्ष प्रबंधन कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। बीमा कर्मचारी संघ ने सरकार से यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के साथ तत्काल वार्ता कर कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bank Strike: ...