बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल से लोहरदगा में करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
लोहरदगा, सितम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर लोहरदगा जिले में भी देखने को मिला। हड़ताल के कारण जिले के अधिकांश सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। बैंक शाखाओं के बंद रहने से चेक क्लीयरेंस, नकद जमा-निकासी, लोन प्रोसेसिंग सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। हड़ताल के कारण जिले में करोड़ों रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विभिन्न शाखाओं के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया लोहरदगा यूनियन के एआईबीईए यूनिट सेक्रेटरी मनोज राम ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, झारखंड ग्रामीण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.