गोंडा, मार्च 27 -- रामापुर। कौड़िया थाना क्षेत्र में किसान के साथ बैंक लोन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवशंकर निवासी सहरिया कला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने केसीसी दिलाने के बहाने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया। साजिश रचकर उसके नाम पर करीब 3.15 लाख रुपये का कर्ज निकाल लिया। बैंक से कर्ज वसूली का नोटिस पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। शिकायत करने पर आरोपी अब मारपीट पर आमादा है। इससे परेशान किसान ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...