बोकारो, अगस्त 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक बीडीओ महादेव कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति व किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभुकों तक बैंकिंग सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गयी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बैंक और प्रखंड प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। केसीसी, मुद्रा लोन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। बीडीओ ने बैंकों को लंबित आवेदनों का त्वरित निपटारा करने तथा शिविर लगाकर ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़...