धनबाद, जून 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुलिस ने जिले के बैंकों और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा का बुधवार को जायजा लिया। सभी थाना क्षेत्रों की बैंक शाखा और आभूषण दुकानों का निरीक्षण किया गया। एसएसपी के आदेश पर सभी थाना और ओपी प्रभारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के सभी बिंदुओं की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक और ज्वेलरी दुकानों के सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण की उपलब्धता, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश और निकास की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सुरक्षा मानकों को बारीकी से देखा। सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों और बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली गई। सुरक्षा कमियों को फौरन दूर करने को कहा गया। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी तो कहीं सुरक्षा संबंधी अन्य ...