बैंक और कर्मचारियों की छोटी-सी लापरवाही से बीमा अन्य सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं सरकारी राज्यकर्मी : झारोटेफ
गढ़वा, जून 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लाइज फेडरेशन ने राज्य के सभी सरकारी पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह अपने वेतन खातों की स्थिति की अविलंब जांच करा लें, अन्यथा बैंक एवं कर्मचारियों की छोटी-सी लापरवाही के कारण वे महत्वपूर्ण बीमा और अन्य बैंकिंग सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा है कि झारखंड सरकार और भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के मध्य हुए समझौते के तहत राज्यकर्मियों को सैलरी पैकेज अकाउंट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उसके अंतर्गत विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सहित अन्य विशेष लाभ प्रदान किए जाते हैं। फेडरेशन को यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि बड़ी संख्या में राज्यकर्मियों का वेतन बैंक खातों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.