देहरादून, दिसम्बर 12 -- जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुजुर्ग महिला को परेशान करने व बैंक की मनमानी रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने सख्ती दिखाकर बैंक की 3.30 लाख की आरसी काट दी। बैंक ने 24 घंटे के भीतर राशि का चेक जारी कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायतकर्ता प्रीति सिंह ने शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. राजेन्द्र पाल ने वर्ष 2023 में बैंक ऑफ बड़ौदा से 13 लाख रुपये का ऋण लिया था। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कहने पर ऋण को सुरक्षित करने के लिए इसका बीमा कराया गया। वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक उनके पिता द्वारा 22,295 प्रतिमाह की किस्तें जमा की गईं। अप्रैल 2025 में प्रीति सिंह के पिता का निधन हो गया। इसकी सूचना बैंक और बीमा कंपनी को दी गई। जून 2025 में बीमा कंपनी द्वारा ऋण क्लेम की राशि बैंक में जमा कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.