फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- मलवां। रविवार को अवकाश में बंद बैंक से निकलता धुंआ और फॉयर अलार्म की गूंज ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी। आग देखते ही दहशत फैल गई और पुलिस समेत दमकल विभाग को सूचित किया गया। घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। बैंक में आग से करीब दस लाख के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मलवां थाना क्षेत्र के कोटिया गांव की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा गाजीखेड़ा में स्थित है। रविवार को करीब 11 बजे बैंक की खिड़कियों से धुंआ निकलना शुरु हो गया। इसी के साथ फॉयर अलार्म की आवाज से मकान मालिक बीनू सिंह समेत पास पड़ोसी एकत्र हो गए। शॉर्ट सर्किट से लगी आग की जानकारी के बाद बैंक के ब्रांच मैनेजर, कैशियर ब्रिज किशोर समेत स्टॉफ पहुंच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद बिंदकी फायर टीम इंचार्ज विनय तोमर, एफएसओ दीपक, करण सिंह, मनमोहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.