रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय रांची के हेसाग शाखा के गृह ऋण ग्राहक स्व. दिनेश कुमार के असामयिक निधन के बाद उनके परिजनों को 19.95 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। दिनेश ने 22 लाख रुपये का गृह ऋण लिया था। साथ ही इंडिया फर्स्ट की ग्रुप क्रेडिट लाइफ इंश्योरेंस (जीसीएलआईसी) पॉलिसी भी कराई थी। पॉलिसी की शर्तों के अनुसार उनकी पत्नी व नामित पूनम देवी को 19.95 लाख रुपये का दावा भुगतान किया गया। चेक बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में उप महाप्रबंधक नीलमणि व क्षेत्रीय प्रमुख ने सौंपा। मौके पर सहायक महाप्रबंधक स्वप्निल श्रीवास्तव, उप क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार और हेसाग शाखा के अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.