रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी चुटिया शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा प्रगति पथ मकचुंद टोली में स्थित है। इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि, सहायक महाप्रबंधक स्वप्निल श्रीवास्तव, शाखा प्रमुख माणिक विनय कुजूर सहित अन्य पदाधिकारी, ग्राहक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ ग्राहक-केंद्रित समाधान भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे लोगों को सुरक्षित और सरल बैंकिंग अनुभव मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.