कोडरमा, जुलाई 20 -- झुमरी तिलैया। बैंक ऑफ बड़ोदा का 119 साल पूरे होने पर बैंक परिसर में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया और ग्राहकों के बीच मिठाई वितरित की गई। होली फैमिली अस्पताल में जीवन ज्योति व यहां रह रही महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। जीवन ज्योति आश्रम में पौधे लगाए गए मौके पर शाखा प्रबंधक प्रशांत धान ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी देवेंद्र कापरी ने केक काटकर 119वां वर्षगांठ मनायी। मौके पर सुनील दास के अलावा कई ग्राहक बैंककर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएसबी की शाखा का स्थापना दिवस मनाया यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मिर्जापुर में छात्राओं को बांटी पाठ्य सामग्री यह भी पढ़ें- Buxar News: बैंक ऑफ बड़ौदा क...