बैंक ऑफ इंडिया में लगे शिविर में 87 यूनिट रक्तदान
रांची, अप्रैल 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बैंक ऑफ इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एम्प्लॉयज़, रांची इकाई की ओर से मंगलवार को आंचलिक कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर सदर अस्पताल रांची के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें कुल लगभग 87 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया रांची के फील्ड जनरल मैनेजर गुरु प्रसाद गोंड ने किया। आंचलिक प्रबंधक संजीव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लकड़ा, महासचिव अरुण जॉन प्रबाल, उपमहासचिव मनीष कुमार, सहायक महासचिव भरत ठाकुर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीवीसी में अंबेडकर जयंती पर समता दौड़ का आयोजन यह भी पढ़ें- शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.