लखनऊ, फरवरी 14 -- बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लखनऊ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत ग्राहकों को जागरूक किया गया। इस दौरान आरबीआई की प्रबंधक शिवानी कुमकुम और बैंक ऑफ इंडिया के उप-आंचलिक प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने 70 प्रशिक्षुओं को सुरक्षित बैंकिंग के लिए केवाईसी की महत्ता, डिजिटल अरेस्ट और साइबर अटैक जैसे वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के गुर सिखाए। अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को स्वयं सतर्क रहने और अपने परिवार को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया, ताकि सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.