बोकारो, मार्च 2 -- बोकारो। रविवार को बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एंड कल्चर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय बिस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। बैंक ऑफ इंडिया बनाम भारतीय जीवन बीमा निगम के बीच हुए फाइनल को बैंक ऑफ इंडिया ने 59 रन से जीता। बिस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर बैंक ऑफ इंडिया की टीम चैंपियन बनी व भारतीय जीवन बीमा निगम उपविजेता के रूप में खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब प्रवीण सिंह बैंक ऑफ़ इंडिया को मिला। जबकि बेस्ट बैटर पीएनबी के अभिषेक, बेस्ट बॉलर बीओआई के मनीष चंचल रहे, क्षेत्र आरक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इंडियन बैंक के अजित सोनी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम के राकेश कुमार को चुना गया। बेस्ट मैच...