बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन में बनी सहमति: 30 जून का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
मेरठ, जून 29 -- मेरठ बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन के बीच चल रहा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। अंचल कार्यालय लखनऊ में हुई मैराथन वार्ता के बाद प्रबंधन ने कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है, जिसके चलते 30 जून 2026 को होने वाला प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन और घेराव स्थगित कर दिया गया है।
विवाद की शुरुआत विवाद की शुरुआत तब हुई जब संगठन के महामंत्री अनुज त्यागी ने नियम विरुद्ध स्थानांतरण और द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन जैसे मुद्दों पर प्रबंधन को 'चेतावनी एवं आंदोलन नोटिस' दिया था। क्षेत्रीय श्रम आयुक्त लखनऊ के हस्तक्षेप और यूनियनों की दृढ़ता के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले को सुलझाने के लिए वार्ता का निमंत्रण दिया। आंचलिक कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आंचलिक प्रबंधक, उप आंचलिक प्रबंधक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.