रांची, जनवरी 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया की गेतलसूद शाखा द्वारा शुक्रवार को नवागढ़ पंचायत के खक्सीटोली में 30 स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। ये बच्चे आसपास के आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बैग का वितरण नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया और बैंक की शाखा प्रबंधक काम्या सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग देना बैंक की एक सराहनीय पहल है। शाखा प्रबंधक काम्या सिन्हा ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इन बैग का वितरण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। नया स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और वे काफी खुश नजर आए। मौके पर समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.