धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद जोन ने सीएसआर के तहत धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल को आधुनिक आर्थोपेडिक ओटी टेबल दिया। यह हड्डी, फ्रैक्चर और जोड़ों की सर्जरी के लिए बेहद अहम है। अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। मौके पर ऑर्थोपेडिक के एचओडी डॉ विजय प्रताप सिन्हा, वरीय अस्पताल प्रबंधन डॉ सुमन, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, बैंक के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद, उप आंचलिक प्रबंधक अभ्रतनु चंद, आंचलिक विपणन प्रबंधक केपी सिंह छाबरा, सरायढेला शाखा के वरीय प्रबंधक बीपी सिंह मौजूद थे। जोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद ने कहा कि यह पहल बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.