वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। महमूरगंज स्थित अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन में सदस्यों ने बैंक प्रबंधन की नीतियों और द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई। 30 मार्च को बैंक की शाखाओं में हड़ताल का आह्वान फेडरेशन ने किया है। प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र ने कहा कि यदि बैंक प्रबंधन समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो आंदोलन को और व्यापक एवं तीव्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाखाओं और सेवा केंद्रों में क्लर्क एवं अधीनस्थ स्टाफ की भारी कमी के बावजूद पदों को रिक्त रखना अनुचित है। इस दौरान आरबी चौबे, एसके सेठ, विवेक गुप्ता, सुनील मौर्य, मनोज जोशी, अमन सेठ, प्रमोद द्विवेदी, शीतला प्रसाद, राकेश शर्मा, राकेश पांडेय, संतोष यादव, अर्चना, मनोज कुमार, सौरभ, मनोज सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.