बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ने 121वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।शोध, विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में आंचलिक प्रबंधक चेतन चंद्र और उप आंचलिक प्रबंधक भानुप्रताप सिंह नबियाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देहरादून व आसपास के जिलों के बैंककर्मी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आंचलिक प्रबंधक चेतन चंद्र ने स्टाफ को बधाई देते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं, नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सोच पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की अपेक्षाओं के अनुरूप बैंक को निरंतर विकसित करना जरूरी है। इस दौरान कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने समारोह में उत्साह भर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बैंक ऑफ इंडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.