रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल की ओर से 11 से 14 मई तक समझौता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अंचल की सभी शाखाओं में एकमुश्त समझौता योजना (ओटीएस) के तहत एनपीए ऋण खातों के निपटान की सुविधा दी जाएगी। अभियान विशेष रूप से उन उधारकर्ताओं के लिए है, जो व्यवसायिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या अन्य कारणों से समय पर ऋण नहीं चुका सके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...